Home > अपना शहर ,
एसएससी परीक्षाओं के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण सत्र 2 नवम्बर से परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र ने 27 अक्टूबर तक आवेदन मांगे

शारदा विहार सिटी सेंटर स्थित संभागीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में अगले माह 2 नवम्बर से एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षाओं के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण सत्र शुरू होने जा रहा है। प्रशिक्षण खासतौर पर हायरसेकेण्ड्री लेवल की चयन परीक्षाओं के लिये दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से 27 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। 60 प्रतिशत अंकों के साथ हायरसेकेण्ड्री परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में संपर्क किया जा सकता है।

Share This News :