Home > अपना शहर ,
आज तिरूपति जायेंगी विशेष रेलगाड़ी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विशेष रेलगाड़ी 21 अक्टूबर को सायंकाल 6.45 बजे ग्वालियर से तिरूपति के लिये रवाना होगी। इस तीर्थयात्रा में जिले के 416 बुजुर्ग तिरूपति तीर्थ करने जा रहे हैं। चयनित तीर्थयात्रियों को इस दिन अपरान्ह 3.30 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.4 पर उपस्थित होने के लिये कहा गया है। सभी तीर्थयात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय पर स्टेशन पहुँच जाएँ, जिससे औपचारिकतायें पूरी की जा सकें। 

Share This News :