Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पटरी पर क्रेक देखकर यात्री ने रुकवाई पुणे-इंदौर एक्सप्रेस

देवास। à¤¦à¥‡à¤µà¤¾à¤¸-उज्जैन रेलवे सेक्शन में बुधवार सुबह यात्री की सजगता से हादसा टल गया। दरअसल, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री को कड़छा स्टेशन के पास पटरी पर क्रेक दिखा। इस पर उसने क्रेक के फोटो खींचे और दौड़कर ट्रेन चालक को दिखाए। आनन-फानन सामने से आ रही पुणे-इंदौर ट्रेन को भी रुकवाया गया। घटना के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने क्रेक सुधार का काम शुरू किया। इस दौरान कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ।

देवास के युवक अक्षय बाली बुधवार को इंदौर-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर जाने के लिए सवार हुए। ट्रेन सुबह करीब पौने 8 बजे कड़छा स्टेशन के आगे कुछ देर के लिए ठहरी। इस दौरान बाली और कुछ लोग नीचे उतर गए। यात्रियों को पता लगा कि इंजन के पास पटरी पर भैंस का पैर फंसा है। लोगों ने मिलकर उसे हटाया। इस दौरान बाली को पटरी पर क्रेक दिखा। उन्होंने मोबाइल से फोटो खींचे। इस बीच ट्रेन चल दी। कुछ देर में जैसे ही ट्रेन धीमी हुई तो बाली कोच से कूदे और दौड़ते हुए चालक के पास पहुंचे। बाली ने मोबाइल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ट्रैक में क्रेक है।बाली द्वारा फोटो दिखाए जाने पर लोको पायलट लाल झंडी लेकर इंजन से उतरे और सामने से आ रही पुणे-इंदौर एक्सप्रेस की ओर चल दिए। यह देख पुणे-इंदौर के ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद ड्रायवर ने पटरी में के्रक की सूचना देवास और उज्जैन स्टेशन पर दी। इस दौरान दोनों ट्रेनें करीब 10 मिनट तक खड़ी रहीं। दोनों ट्रेनों के ट्रैक पर खड़े रहने से उज्जैन से आ रही अवंतिका एक्सप्रेस भी बीच में रोकी गई थी।

Share This News :