Home > अपना शहर ,
22 अक्टूबर को दिलाई जायेगी आधा दर्जन एल्डरमेन को शपथ

नगर पालिक निगम ग्वालियर नामांकित आधा दर्जन  एल्डरमेन (वरिष्ठ पार्षद) को 22 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शपथ दिलाई जायेगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम जलविहार स्थित नगर पालिक निगम के परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित होगी। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने नामांकित सभी एल्डरमेन से निर्धारित समय से पूर्व शपथ ग्रहण स्थल पर उपस्थित होने के लिये कहा है।

      नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिक निगम ग्वालियर में श्रीमती विनीता शर्मा, श्री मनीष राजौरिया, श्री ओमप्रकाश शेखावत, श्री मनोज तोमर, श्री अनिल त्रिपाठी व श्री अशोक गेंडा को वरिष्ठ पार्षद नामांकित किया गया है। शपथ ग्रहण की कार्रवाई मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत संपादित होगी।

Share This News :