Home > अपना शहर ,
अवैध काॅलोनियों को वैध करने अधिकारी तेजी से करें कार्यवाही: निगमायुक्त

ग्वालियर । निगमायुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि शहर में स्थित लगभग 585 अवैध काॅलोनियों को वैध करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करें तथा काॅलोनियों को वैध करने की कार्यवाही तेजी से करें। निगमायुक्त ने कहा कि जिन काॅलोनियों में 10 फीसदी से कम मकान हैं उन्हें निगम अधिग्रहित करेगा तथा जो काॅलोनियां 31 दिसम्बर 2016 के बाद बनीं हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की कार्यवाही संबंधित भवन अधिकारी करें।
निगमायुक्त विनोद शर्मा ने आज शहर की अवैध काॅलोनियों के वैध करने को लेकर बालभवन में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव, सभी भवन अधिकारी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निगमायुक्त शर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियांे को निर्देश दिए क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में 3 दिवस के अंदर ऐसी काॅलोनियों का सर्वें कर सूची प्रदान करें जिनका नियमितिकरण किया जाना है। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में एक माह में कम से कम 5 अवैध काॅलोनियों को वैध करने की कार्यवाही करें। इसके लिए क्षेत्राधिकारी काॅलोनी में शिविर लगाएं तथा शिविर में काॅलोनी वैध करने के लिए रहवासियों से आवेदन लें तथा काॅलोनी वैध करने की आगामी कार्यवाही पूर्ण करें। शिविर में रहवासी, काॅलोनाइजर, भवन अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहें तथा क्षेत्रीय पार्षद से भी शिविर में उपस्थित रहने का आग्रह करें।

Share This News :