Homeव्यापार ,
रजनीश कुमार होंगे SBI के नए चेयरमैन, 3 साल का होगा कार्यकाल

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अगले चेयरमैन रजनीश कुमार होंगे। बैंक की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य का कार्यकाल इस सप्ताह खत्म हो रहा है। बता दें कि कुमार अभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ही मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने 1980 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी। वह इसके कई डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं। वह 3 साल के लिए इस पद पर रहेंगे।

Share This News :