Home > अपना शहर ,खास खबरे,
पवैया का बंगला घेरने पहुंचे प्रद्युम्न गिरफ्तार, जेल भेजा

ग्वालियर। नलों में आ रहे गंदे पानी की सप्लाई को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर को आज मंगलवार दोपहर में फिर मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा  à¤®à¤‚त्री जयभान सिंह पवैया के बंगले पर धरने पर बैठने के दौरान पुलिस ने जबरिया उठा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके साथ आधा सैकडा महिला , बच्चे और पुरूष समर्थकों को भी वाहन में जबरदस्ती पटक कर ले गई। 
पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर लंबे अर्से से नलों में सीवर युक्त पानी की सप्लाई को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पूर्व में भी उनकी नगर निगम ऑफिसर से उनकी कई बार झड़प होती रही है। पूर्व नगर निगम कमिश्नर अनय द्विवेदी के कार्यकाल में इसी मुद्दे पर प्रद्युम्न दो बार गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा प्रद्युम्न अपने क्षेत्र के हॉस्पिटल्स की खराब हालत के विरोध में भी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
मंगलवार दोपहर में  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥à¤¯à¥à¤®à¥à¤¨ साथी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ नलों से सप्लाई हो रहे सीवर युक्त पानी से भरी बाल्टियां लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री जयभान सिंह पवैया के बंगले पर पहुंच गए। प्रद्युम्न के अनुसार वह मंत्री पवैया को गंदा पानी दिखाना चाहते थे कि उनके इलाके की जनता कैसा पानी पी रही है। पूर्व विधायक जब उनके बंगले पर पहुंचे उस समय बंगले पर मंत्री केबिनेट के लिए बीती रात ही करैरा से झांसी होते हुए भोपाल रवाना हो गये थे। पूर्व विधायक भी कांग्रेस सरकार में थे और तब भी केबिनेट की बैठकें हुआ करती थीं।  à¤¨à¤—र निगम और पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी पूर्व विधायक  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥à¤¯à¥à¤®à¥à¤¨ को समझाने पहुंचे।  à¤²à¥‡à¤•िन प्रद्युम्न अपनी बात पर अडे रहे। हालात उग्र होते देख पुलिस टीम ने धरने पर बैठे प्रद्युम्न को जबरदस्ती दबोच कर पुलिस वैन में धकेल दिया। इसके बाद उनके साथ बैठे बच्चों समेत सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर हवालात ले गई। इसके बाद आला अफसरों से चर्चा के बाद मौके पर मौजूद अफसरों ने पूर्व विधायक व उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर डीआरपी लाइन की अस्थाई जेल में बंद कर दिया। पुलिस के एक्शन के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी डॉ. आशीष के अनुसार कांग्रेस नेता व उनके समर्थकों को हमने चक्काजाम व शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें डीआरपी लाइन की अस्थाई जेल में रखा गया है। मामले पर बराबर नजर रखी जा रही है। वहीं शाम को पूर्व विधायक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें नौ समर्थकों के साथ जेल भेज दिया गया। वहीं महिलाओं और बच्चों को न्यायालय ने छोड दिया। 

Share This News :