Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में नारयण को मिलेगी जगह

भोपाल , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है . २०१८ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का यह विस्तार अंतिम होगा . सरकार के टॉप लेवल के सूत्रों ने बतया की मुख्यमंत्री श्री चौहान जल्द ही विस्तार को अंतिम रूप देंगे . बताया गया है की इस विस्तार में ग्वालियर चम्बल संभाग से एक  पूर्व मंत्री नारयण सिंह कुशवाह को फिर से मंत्री बनाया जा रहा है . सूत्रों का कहना है की मंत्री मंडल विस्तार में कुछ पुराने चेहरे हाटए जा सकते है . यह भी बताया गया है की श्री कुशवाह के नाम पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अब तक अपनी सहमति नहीं दी है , हलाकि कौन मंत्री बनेगा यह निर्णय मुख्यमंत्री को ही लेना है . बता दे की पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में विधायक जयभान सिंह पवैया और रुस्तम सिंह को मुख्यमंत्री ने तमाम विरोध को नज़रअंदाज़ करते हुए इन्हे मंत्री बनाया था .

Share This News :