Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैबिनेट की बैठक: विश्वविद्यालय पेंशनरों को मिलेगा छठवां वेतनमान

भोपाल। à¤¸à¥€à¤à¤® शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को वल्लभ भवन में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए। विश्वविद्यालय के पेंशनरों को छठवें वेतनमान में एक जनवरी 2006 से पेंशन एवं भुगतान किया जाएगा। पावरलूम के बुनकरों को भी सस्ती बिजली देने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

प्रदेश के शहरों के अंदर बनी डेयरियों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा, इसके लिए जमीन आवंटित की जाएगी। गौरतलब है कि एनजीटी ने शहरों से डेयरियों को हटाने के लिए सरकार को निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर नगरीय विकास एवं आवास विभाग जिला प्रशासन को जमीन भी आवंटित कर चुका है।

मंत्रिमंडल की अगली बैठक 25 अक्टूबर को ओंमकारेश्वर के पास सैलानी में होगी। इसके साथ ही 12 अक्टूबर को प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Share This News :