Home > अपना शहर ,खास खबरे,
सिंधिया ने काफिला रोक गांधी-शास्त्री को नमन किया

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कृतज्ञ शहरवासियों ने उन्हें याद किया। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री माया सिंह, महापौर विवेक शेजवलकर समेत राजनैतिक दलों, समाजसेवियों व आम लोगों ने महात्माओं की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सोमवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वाालियर आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रेलवे स्टेशन से निकला ही था, तभी अचानक पड़ाव चैराहे पर रूक गया। यहां सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर सिंधिया ने फूलबाग चैराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। महात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सिंधिया ने महल पहुंचकर कुछ देर आराम किया। फिर स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत कर शिवपुरी के लिए रवाना हो गये।

Share This News :