Home > अपना शहर ,खास खबरे,
नफरत को अहिंसा से मिटाना हैै: सिंधिया

ग्वालियर । कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दोनों महात्माओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नमन करतेे हुए उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका मंे रंगभेद की समाप्ति से लेकर भारत में आजादी के अंादोलन में अंग्रेजी हुकुमत से अंहिसा के मूल मंत्र को लेकर प्रेम, सद्भाव, सर्वधर्म की नीति लेकर देश को आजाद कराया, आज पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इन मूलमंत्र को अपना रहा है हमें इस ही मार्ग पर चलते हुए नफरत को अहिंसा से मिटाना हैै, जो शाक्तियां साम्प्रदायिकता फैलाने की साजिश कर रही है उन्हे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत से ही समाप्त किया जा सकता है। कांग्रेस हमेशा शांति, सद्भाव, भाईचारे की भावना और अहिंसा के मूलमंत्र को लेकर ही सभी धर्मों, सभी जातियों को साथ लेकर चल रही है। 
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहर जिला कांग्रेस अभियान कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर, रामवरन सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, श्रीमती कमलेश कौरव, अरूण केन, काशीराम देहलवार, नेताप्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, महामंत्री कुसुम शर्मा, डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, श्याम सिंह चैहान, प्रेम नारायण यादव, प्रवक्ता आनंद शर्मा, रघुराज सिंह राजपूत, संगठन मंत्री मान सिंह कुशवाह, रामसुदंर रामू, वीरेन्द्र तोमर, इन्द्रजीत à¤šà¥Œà¤¹à¤¾à¤¨, गिरिजा शर्मा, प्रेम सिंह कौरव, à¤‰à¤ªà¤¨à¥‡à¤¤à¤¾ चतुर्भुज धनोलिया, ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश कुशवाह, रमेश पाल, प्रमोद पांडे, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।  

Share This News :