Home > अपना शहर ,खास खबरे,
सभी जातियाँ समाज रूपी माला का एक – एक फूल हैं : कलेक्टर

ग्वालियर । महात्त्मा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले की बरई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धुँआ में आयोजित “अस्पृश्यता निवारण और सदभावना शिविर” के अवसर पर कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि वैदिक काल में जातियों का निर्धारण कर्म के आधार पर हुआ था। देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी व्यक्ति से जाति, धर्म या भाषा के आधार पर विभेद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी जातियाँ समाज रूपी माला का एक-एक फूल हैं। उनसे ही माला की सुंदरता विद्यमान रहती है। उन्होंने शिविर में उपस्थित जनसमुदाय को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत शपथ ग्रहण भी कराया और इस अवसर पर आयोजित सहभोज में सम्मिलित भी हुए। 
आदिम जाति कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस सदभावना शिविर में ग्राम पंचायत धुँआ की सरपंच श्रीमती श्यामा पाठक, जनपद सदस्य श्रीमती गोमतीबाई जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम घाटीगाँव गणेश जायसवाल, एसडीओपी दीक्षित, जिला पंचायत के अतिरिक्त  à¤®à¥à¤–्य कार्यपालन अधिकारी  à¤µà¤¿à¤œà¤¯ दुबे, सहायक आयुक्त जनजाति विकास श्रीमती ऊषा पाठक सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।  à¤—ाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रृद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि देश की आजादी से पूर्व महात्मा गाँधी ने सामाजिक समरसता के लिये अपना अमूल्य योगदान दिया था। आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश के आर्थिक विकास की आधारशिला रखी। उन्होंने जय जवान – जय किसान का जो नारा दिया था, उसका मूल आधार विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना थी। 
राहुल जैन ने कहा कि भारतीय संविधान की स्थापना के बाद जातिवाद के भेद को कानूनी रूप से भी रोका गया है। इसके बाबजूद अनेक बार समाज में ऐसी घटनायें देखने को मिलती हैं, जिनको नियंत्रित करने के लिये सरकार द्वारा अन्य विशेष कार्यक्रम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गाँव से लेकर देश के विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। इसके साथ ही राहुल जैन ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने ग्राम पंचायत धुँआ को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की सलाह भी दी। उन्होंने ग्राम धुँआ में बंद पडीं नल-जल योजना को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा गाँव के समीप स्थित नादरिया तालाब के निर्माण के लिये 15 लाख रूपए का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को दिए। 
राहुल जैन ने विद्युत बिल की शिकायत के संबंध में 7 अक्टूबर को राजस्व और विद्युत विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व सहायक आयुक्त जनजाति विकास श्रीमती ऊषा पाठक ने सदभावना शिविर के उद्देश्य और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बतलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गाँधी और बाबा साहब अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन भी किया गया। जिसमें कलेक्टर सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणजनों के साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम में अस्पृश्यता और सदभावना विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। 

Share This News :