Home > अपना शहर ,
गल्ले से 65 हजार पार

ग्वालियर। राॅक्सी टाॅकीज के पास चश्मे की दुकान के गल्ले से 65 हजार रूपये पार होने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दाल बाजार में रहने वाले राहुल पुत्र मदनलाल जैन की राॅक्सी टाकीज के पास राॅयल हाॅस्पीटल के नीचे चश्में की दुकान है। बताया जाता है कि बीती रात उनकी दुकान पर दो व्यक्ति पर्ची लेकर चश्मा बनवाने पहुंचे थे। राहुल फ्रेम दिखाने में व्यस्त था, तभी एक व्यक्ति ने उनके गल्ले से 65 हजार उड़ा दिये। घटना का पता जैसे ही चला तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीव्ही की मदद से चोरों की पहचान कर रही है। 

Share This News :