Home > अपना शहर ,
हस्तशिल्प की मांग विदेशों में भी: श्रीमती माया सिंह

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि महिलाओं द्वारा हस्त शिल्प से बनी वस्तुओं की मांग विदेशों में बहुत है। महिलाओं को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान  à¤¦à¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने स्व सहायता समूह बनाए और अपने उत्पादों को देश में ही नहीं विदेशों तक पहुंचाएं। मंत्री श्रीमती माया सिंह आज जीवाजी क्लब में ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीपोत्सव  à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤¡ फेयर के शुभारंभ पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहीं थीं। 
श्रीमती माया सिंह ने कहा कि हमारे देश की महिलाओं मेें अनेक प्रकार की प्रतिभा है। जरूरत है उसे उभार कर सामने लाया जाए। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मेले महिलाओं को उभारने उनकी प्रतिभा को निखारने में बहुत सहायक होंगे। उन्होंने छत्तीसगढ से सटे मध्यप्रदेश के दूर दराज के गांव महिलाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पर एक पोषण युक्त चावल की वैरायटी है। वह जब वहां दौरे पर गई तो उन्हें पता चला कि यह पोषण युक्त होता है तो उन्होंने वहां महिलाओं को सलाह दी कि वह स्व सहायता समूह बना लें और इसे पैक कर बाजार में बेचे। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कुछ दिनों बाद उक्त चावल की पैकिंग का  à¤•ार्य शुरू किया। जो चावल पहले पांच दस रूपये में वैसे ही मिल जाता था आज उसकी कीमत लगभग अस्सी रूपये तक है। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्मार्ट सिटी की सीईओ विदिशा मुखर्जी ने कहा कि वह स्वयं स्किल्ड डेवलपमेंट का कार्य कर रहे है। जिन महिलाओं को इसकी आवश्यकता है वह उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि दस महिलाएं स्व सहायता समूह बनाकर उद्योग संचालित करना चाहती है तो वह ऋण दिलाने से लेकर अन्य कार्य में उनकी मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वह भी ऐसे मेले आयोजित करने की पक्षधर हैं, और परंपरागत हस्त शिल्प को बढावा देने के प्रयास भी करेंगी। 
ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष रति जैन ने बताया कि दीपोत्सव मेले में राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश का भी हैंण्डीक्राफ्ट सामान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आर्गनाइजेशन ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भी काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन के संयुक्त अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने जीवाजी क्लब में लगाए गए तीन दिवसीय मेले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
अतिथियों का स्वागत ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष श्रीमती रति जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा, सचिव मुकेश अग्रवाल, रिचा गुप्ता, विनीता शर्मा, ज्योति बंसल,नेहा गोयल, ज्योति अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अंकित गुप्ता, अरूण शर्मा, आयुश अग्रवाल, मोहित जैन, ऐश्वर्या अग्रवाल, भाग्यश्री जैन, अद्वितीया जैन, पूरन सिंह भदौरिया, निर्दोष शर्मा, प्रदीप गर्ग, प्रखर गोयल आदि ने किया। दीपोत्सव ट्रेड फेयर में लगभग 35 दुकानदार स्थानीय और बाहर से आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा हस्तशिल्प से संबंधित दीपावली पर लगाने वाले उत्पाद शामिल हैं। मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं श्रीमती विदिशा मुखर्जी ने मेले में लगाई गई दुकानों का अवलोकन भी किया। आभार सचिव मुकेश अग्रवाल ने किया। 
ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन के दीपोत्सव ट्रेड फेयर में लखनऊ के चिकिन के कुर्ते से लेकर जयपुर की हाथ की कारीगरी की साडियां तक उपलब्ध हैं। वहीं विवाहित महिलाओं के त्यौहार करवाचैथ का करवा भी आकर्षण साज सज्जा में बिक्री हेतु उपलब्ध है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के आकर्षक सजावट के सामान व अन्य वस्तुएं भी महिलाओं की पसंद बनी हुई है। 
अध्यक्ष श्रीमती रति जैन व उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने बताया कि कुछ दुकानदार महिलाएं एक से एक बेहतर हैण्डीक्राफ्ट का सामान लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि यह दीपोत्सव ट्रेड फेयर एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक प्रातरू ११ बजे से रात नौ बजे तक जीवाजी क्लब में चलेगा। इस दीपोत्सव ट्रेड फेयर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खान-पान की दुकानें भी लगाई गई हैं। 

Share This News :