Home > अपना शहर ,
साई पुण्य दिवस पर भजन संध्या का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

ग्वालियर। हरीशंकरपुरम ग्वालियर के ‘बी’ ब्लाॅक में शनिवार को आयोजित साई भक्त मण्डल द्वारा साई संध्या का आयोजन किया गया।
साई बाबा के 99वां पुण्य दिवस पर आयोजित भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्षद एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार मौजूद रहे।  
डाॅ. सिकरवार ने साई बाबा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तथा आयोजकों व भक्तों को दशहरे की बधाई दी। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि ‘बी’ ब्लाॅक में वर्षभर होली, गणेश उत्सव, नवरात्रि, दीपावली व नव वर्ष जैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। 
डाॅ. सिकरवार ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। भजनों का देर रात तक भक्तों ने आनंद लिया, इसके बाद साई पालकी व आरती सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में संजय सर्राफ, मनोज रिछारिया, मनोज गुप्ता, प्रदीप गर्ग, ओ.पी. गुप्ता, दिनेश शर्मा, योगेश, राजकुमार, संजय बहिरानी आदि लोग मौजूद रहे।     

Share This News :