Home > अपना शहर ,
कीर्तनों के साथ दिए गांधीजी के संदेश

ग्वालियर। आगे-आगे नन्हे कदम बढ़ाते देश का भविष्य, से उनके पीछे नारी शक्ति की प्रतीक महिलाएं और रामधुन बजाते, रघुपतिराघवराजाराम गाने में तल्लीन गुरूद्वारा सिख संगत। 
शहर के कई प्रबुद्धजन और गांधीजी को अपना आदर्श मानने वाले हजारों अनुयायी उन्हें स्मरण करते हुए चेहरे पर मुस्कान रख आदर्श समाज की कल्पना में लीन थे। हजारों हाथ गांधीजी की तस्वीर उठाए और तिरंगा थामे चल रहे थे। गांधीजी के आदर्श भारत निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए कई समाजसेवी युवाओं को विभिन्न संदेश भी दे रहे थे, ताकि वे अपनी ऊर्जा, बुद्धिमत्ता का सदुपयोग करे और बेहतर नागरिक बनकर देष के लिए सकारात्मक कार्य करे। 
गांधीजी के सपने को साकार करने के जज्बे से भरपूर और देश के लिए किए गए उनके महान कार्यों को स्मरण व नमन करता यह विहंगम दृश्य था विशाल प्रभात फेरी का, जो आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय गांधी दर्शन मेले की शुरूआत का हिस्सा थी। यह विशाल प्रभात फेरी सुबह 6.30 बजे से स्वामी विवेकानंद चैराहे, चेतकपुरी से शुरू होकर माधव नगर, विवेक विहार, बसंत विहार होते हुए सुबह 8.30 बजे गांधी उद्यान जाकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स, महिलाएं व अन्य शहरवासी शामिल हुए। इनमें खासतौर पर गुरूद्वारा सिख, संगीतकार, महिला एवं बच्चे, एनसीसी, एनएसस, शराब बंदी दल (जत्था) आदि ने प्रभात फेरी की अगुआई की। जिन-जिन जगहों से यह विशाल प्रभात फेरी गुजरी, वहां से गुजर रहा हर राहगीर रूककर उसे निहार रहा था। 
प्रभात फेरी की सबसे बड़ी खासियत थी इसकी सुकून देने वाले कीर्तन व गांधी जी के संदेश। इसके अलावा गांधी दर्शन मेला के पहले दिन यूनिवर्सिटी के उस्ताद अलाउद्दीन खान आॅडीटोरियम में अरविंद मोहन ’गांधीजी का सम्प्रेषण कौशल’ और प्रेरणा देसाई द्वारा ’गांधी का अर्थषास्त्र’ विषय पर संभाषण व चर्चा का आयोजन भी किया गया। जिसमें दोनों विद्वानों ने गांधीजी के बारे में न सिर्फ कई नवीन जानकारियों पर प्रकाश डाला, बल्कि वहां उपस्थित स्टूडेंट्स से खुलकर चर्चा भी की। इस मौके पर आईटीएम यूनिवर्सिटी के चांसलर रमाशंकर सिंह, वाइस चांसलर डाॅ केके द्विवेदी, सहित आईटीएम यूनिवर्सिटी, आईटीएम ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन के स्कूल आॅफ बिजनेस, स्कूल आॅफ लाॅ, स्कूल आॅफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के स्टूडेंट्स मौजूद रहे।  
 
फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा जब प्रभात फेरी पहुंची तो वहां परिवर्तन समूह के कलाकारों ने ’बेटी बचाओं’ पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें बताया गया कि बेटो की चाह में जिस तरह बेटियों को मार रहे हैं,  à¤«à¤¿à¤° बेटों की शादी के लिए  à¤¬à¥‡à¤Ÿà¤¿à¤¯à¤¾à¤‚ कहां से लाएंगे। दहेज, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा व बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार को रोककर आदर्श समाज बनाना जरूरी है। शौर्या दल भी बेटी सुरक्षा के लिए हमेशा साथ है। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वीसी डाॅ. केके द्विवेदी, रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

Share This News :