Home > अपना शहर ,
क्षत्रिय महासभा के चल समारोह का सतीष ने किया जोरदार स्वागत

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेता, पार्षद एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार के नेतृत्व में लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर क्षत्रिय महासभा के चल समारोह का पुष्प वर्षा, गाजे-बाजे और आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया।
भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ चल समारोह में शामिल क्षत्रिय महासभा के हजारों लोगों का डाॅ. सिकरवार ने फूलों के हार पहनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैण्ड-बाजों व आतिशबाजी के बीच जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। स्वागत स्थल पर स्वल्पाहार एवं ठण्डाई की व्यवस्था की गई थी। 
स्वागत करने वालों में विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू), मानवेन्द्र सिंह सिकरवार (गांधी), अवधेश कौरव, अवधसिंह धाकरे, के.पी. सिंह भदौरिया, श्याम बंसल, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, पराग बंसल, सतेन्द्र तोमर, नरेश कौशिक, राकेश राजौरिया छाऊलाल साहू, कुबेर सिंह, संजय तिवारी, मनोज शुक्ला, के.के. शर्मा, आशीष साहू, सुरेन्द्र साहू, नरेन्द्र राजावत, सोनू गौर, शिशुपेन्द्र सिकरवार, देवेन्द्र भदौरिया, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, सत्यवृत सिंह चैहान, लाखन सिंह चैहान, अभय कुमार सिंह, अंकित कटठ्ल, मोती अग्रवाल, भूपेन्द्र कुशवाह, गुलाब प्रजापति, अशोक प्रजापति, प्रदीप सिकरवार आदि शामिल रहे।
चल समारोह के स्वागत के बाद डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं स्वल्पाहार से हुई गंदगी को साफ करने के लिए सफाई अभियान चलाया।

Share This News :