Home > अपना शहर ,
सिंधिया का दावा हुआ और तेज

ग्वालियर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के उत्तरी अंचल के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अब गाये बगाहे मुख्यमंत्री पद के लिए एक चेहरा बन गये हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कमलनाथ सहित अन्य प्रदेश स्तर के नेता अब उनके नेतृत्व को स्वीकार कर चुनाव में उतरने को तैयार हो गये हैं। 
उत्तरी मध्यप्रदेश के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आखिरकार अपना लोहा मनवा ही लिया। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता भी उन्हें कांग्रेस का चेहरा मानने को तैयार हो गये हैं। मध्यप्रदेश की सत्ता से तीन चुनावों से बाहर कांग्रेस अब कैसे  à¤­à¥€ सत्ता में वापसी चाहती है। इसी के चलते कांग्रेस उस नेता के पीछे खडी होना चाहती है जो कांग्रेस की नैय्या पार करवा दे। इस दौड में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खरे उतरते नजर आ रहे हैं। उधर आज से धार्मिक यात्रा पर नर्मदा की परिक्रमा करने निकले राजा दिग्विजय सिंह भी कह चुके हैं कि सिंधिया को सीएम प्रोजेक्ट किया जाए। उसके बाद से कांग्रेस नेताओं की बांछे खिल उठी है। अब देखना है कि कांग्रेस हाई कमान कब तक निर्णय लेता है। वैसे निर्विवाद नेता के रूप में जाने जाते पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की छवि कांग्रेस के अन्य नेताओं से बेहतर है। ग्वालियर-चंबल अंचल के नेता डॉ. गोविंद सिंह , केपी सिंह , अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल भैय्या , प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव , सज्जन सिंह वर्मा, जो कभी दिग्विजय सिंह या कांग्रेस की अलग विचार धारा के पीछे खडे थे अब वह भी सिंधिया का दामन थामने को तैयार हैं। अब देखना है कि हाई कमान कब तक निर्णय लेकर सिंधिया को चेहरा बनाता है। या फिर कांग्रेस इस बार भी बिना चेहरे के चुनाव लडेगा इसका इंतजार रहेगा। 

Share This News :