Home > अपना शहर ,
जयदीप संधू बने मिस्टर फ्रेशर और ऐश्वर्या मिस फ्रेशर एमिटी 2017

ग्वालियर। ग्वालियर  à¤à¤®à¤¿à¤Ÿà¥€ विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें स्‍टूडेंट्स ने रैंप वॉक कर पूरी पार्टी का रंग ही बदल दिया। वहीँ प्रतिभागियों ने एमिटी विश्वविद्यालय में फैशन शो के अनोखे अंदाज़ प्रदर्शित करके दर्शकों को चौंका दिया। मौका था नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित फ्रेशर्स पार्टी का जिसमें भारतीय परिधानों और संस्कृति के सभी कायदों को निभाते हुए छात्र-छात्राओं ने रैम्प वॉक भी किया और गीत संगीत की शाम भी सजाई। इसके तहत आयोजित किए गए, इस अवसर पर विभिन्न  à¤ªà¥à¤°à¤¤à¤¿à¤¯à¥‹à¤—िता के विजेताओं को एमिटी के वाइस चॉसलर लेफ्टिनेंट जनरल वीके शर्मा एवीएसएम(रिटायर्ड) व प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ.एमपी कौशिक ने  à¤–िताब से नवाज़ा।
जयदीप संधू को मिस्टर फ्रेशर और ऐश्वर्या माहेश्वरी को मिस फ्रेशर  à¤•े खिताब से नवाज़ा गया । रंगीन रोशनी में भव्य मंच पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने फैशनशो, रैम्पवॉक, गीत, संगीत, वादन, अभिनय और नृत्य का शानदार प्रदर्शन करते हुए शाम को यादगार बना दिया और सभी को झूमने और ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। फ्रेशर्स पार्टी के बहाने जहां पुराने छात्रों ने अपने पुराने दिनों की यादें ताजा की। वहीं नए छात्र-छात्राओं ने पार्टी के मस्ती भरे महौल में एक-दूसरे का परिचय लिया और दिया। इसी के साथ नए सत्र की औपचारिक शुरुआत भी हो गई। इस दौरान कई मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें नए और पुराने दोनों ही छात्रों ने मिल-जुलकर भाग लिया। इस दौरान कोई बैंड और ग्रुप डांस पर थिरकता नजर आया तो कोई मोबाईल से सेल्‍फी लेता नजर आया।
खास बात यह रही कि एमिटी के वाइस चॉसलर लेफ्टिनेंट जनरल वी के शर्मा एवीएसएम(रिटायर्ड) द्वारा तय किए थीम के मुताबिक सभी प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस व प्रिंसेस के परिधानों में दिखाई दिए। इस मौके पर एमिटी के प्रो चॉसलर प्रोफेसर डॉ एमपी कौशिक, रजिस्ट्रार राजेश जैन,चीफ प्रॉक्टर ब्रिगेडियर राजेश गंगेगे, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ इति रॉयचौधरी सहित सभी अधिकारी प्राध्यापक,विद्यार्थी और कर्मचारियों के परिवारों ने भी रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Share This News :