Home > अपना शहर ,
क्या अशोक सिंह विधानसभा लड़ सकते हैं ?

कांग्रेस के लोकप्रिय शिष्ट नेता अशोक सिंह क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, आजकल इस बात की चर्चा है कि अशोक सिंह को पार्टी विनर कैंडीडेंट के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा सकती हैं। हालांकि कांग्रेस नेता अशोक सिंह लोकसभा चुनाव ही लड़ने का इरादा रखते हैं।
अशोक सिंह के लिये उनके समर्थकों ने ग्वालियर और ग्वालियर दक्षिण सहित ग्वालियर ग्रामीण सीट की जमीन तलाशना शुरू कर दी है। कांग्रेसियों का कहना है कि अशोक सिंह के लिये यह सीटें बेहद आसान है। वैसे कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस भी इस बार प्रत्येक सीट पर अपने अनुभवी व लोकप्रिय चेहरे उतारेगी, ताकि बढ़त रखी जा सकें।
कांग्रेस नेता अशोक सिंह कांग्रेस के बेहद कददावर नेताओं में से एक है। वह लोकसभा चुनाव में मामूली वोटों से पराजित हो गये थे। उनके प्रचार के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी ग्वालियर आये थे।

Share This News :