Home > अपना शहर ,खास खबरे,
डाॅ. गोविंद सिंह दिल्ली में सिंधिया से मिल आये, बंटाधार भौंचक्के

कांग्रेस के प्रदेश आलाकमान के शीर्ष नेता व पूर्व मंत्री डाॅ. गोविंद सिंह का झुकाव भी शायद सिंधिया की ओर बढ़ रहा हैं। डाॅ. गोविंद सिंह ने बीते सप्ताह 27 सफदरजंग नई दिल्ली में सिंधिया से उनके निवास पर मुलाकात भी कर ली है। 
एक से डेढ़ घंटे की इस चर्चा में डाॅ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को और सिंधिया ने डाॅ. गोविंद सिंह को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि कांग्रेस के यह नेता मिल जाये तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस अपनी बुरी गत से बाहर निकल आयेगी। वहीं सिंधिया व डाॅ. गोविंद सिंह की खबर से कांग्रेस के मि. बंटाधार भौंचक्के हैं। उन्हें लग रहा है कि उनकी यात्रा के चक्कर में उनके समर्थक सिंधिया खेमे का दामन न थाम लें। 

Share This News :