Home > अपना शहर ,
डायबिटीज की जांच के लिए मुरार में आज लगेगा नि:शुल्क शिविर

ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, ग्वालियर द्वारा कल गुरुवार, 20 अक्टूबर को प्रात: 9 से 11 बजे तक सात नंबर चौराहा, मुरार स्थित मानसरोवर केयर हॉस्पीटल पर बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क डायबिटीज एवं ब्लडप्रेशर जांच शिविर लगाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच. के. जैन, डॉ. राजेश दुबे द्वारा बुजुर्गों का डायबिटीज व ब्लडप्रेशर जॉंच परीक्षण किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवाकार्य किया जायेगा।

यहां भी लगा नि:शुल्क शिविर

इसी क्रम में आज सहारा हॉस्पीटल पर नि:शुल्क डायबिटीज व ब्लडप्रेशर जांच शिविर लगाया गया जिसमें डॉ. ए.एस. भल्ला व डॉ. जयश्री दत्ता की टीम द्वारा बुजुर्गों का जांच परीक्षण कर उपचार किया गया। बड़ी संख्या में बुजुर्गौं ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर बुजुर्गों को मौसम में बदलाव के चलते होने वाले रोगों से बचाव  के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई।

Share This News :