Home > अपना शहर ,
नवमी आज, होगा दुर्गा विसर्जन

ग्वालियर।भक्ति की शक्ति मां दुर्गा की आराधना करने के लिए मंदिरों में भोर होते ही भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है। और महामाई के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना भक्त करते है। शीतला माता मंदिर पर भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ा हुआ रहता है और सुरक्षा की दृष्टिï से पुलिस भी तैनात रहती है। शारदीय नवरात्रि के आज नवमें दिन का पर्व मनाया जाएगा। और हवन, पूजन होंगे तो कई लोग कन्या पूजन कर उपहार देंगे। आज भंडारों का आयोजन भी होगा और महामाई की विदाई का सिलसिला शुरू होगा जो कल विजयादशमी तक चलेगा।
शारदीय नवरात्रि पर पंडालों में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं और दुर्गाष्टïमी पर विशेष झांकियां सजाई गई। पूजा व महाआरती के आयोजन भी किए जा रहे है। तो घरों में लोग व्रत रखकर कुलदेवी की पूजा भी करेंगे। कन्या भोजन का सिलसिला भी शुरू हो गया। शीतला माता मंदिर पर सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है और रातभर से पदयात्रा व वाहनों से श्रद्घालु महामाई को मनाने के लिए पहुंचे और भोर होते ही दर्शन करने के बाद वाहनों से वापस लौट रहे हैं। शीतला माता मंदिर पर भक्तों की अपार भीड़ होने के कारण अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
आंतरी और बिलौआ के अलावा झांसी रोड और कंपू थाने का बल भी लगाया गया है। रातभर भक्तों का रेलमपेल शीतला माता मंदिर पर लगा रहा तो वहीं भक्तों की भीड़ कम नहीं हो रही है। शीतला माता मंदिर के साथ-साथ शहर के देवी मंदिर मांढरे की माता, नहर वाली माता, चामुंडा देवी, वैष्णो देवी, छोटी करोली, शीतला मंदिर, भेलसे वाली माता सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। और भक्त आरती कर मनोकामनाएं मांग रहे है। कई स्थानों पर हवन किए गए और पूर्ण आहुुति दी गई। घरों व पडालों में कन्या पूजन का सिलसिला चल रहा हैं विजयादशमी पर प्रतिमांए विसर्जित की जाएंगी।
लंगुरिया पर हो रही भक्ति
देवी मंदिरों पर महामाई को मनाने के लिए भजन-कीर्तन गाए जा रहे हैं तो वहीं लंगुरिया गाते हुए महिलाएं माता की भक्ति कर रही हैं। नृत्य कर महामाई को मना रही हैं। शीतला माता मंदिर सहित कई मंदिरों में भक्त भजनों पर झूम रहे हैं तो कई जगह पेंड भरते हुए दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
कन्याओं का हो रहा पूजन
नवरात्रि के अंतिम दिनों में कन्या पूजन कराने के लिए सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जो पॉश कॉलोनियों में निवास करते हैं। कई लोग अपने परिचितों को फोन कर वाहनों से उनकी बेटियों को लाकर कन्या पूजन कराकर उपहार दे रहे है। गली-मोहल्लों में रहने वाले लोगों को कन्याएं आसानी से मिल रही हैं, लेकिन पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं और वह मंदिरों में जाकर कन्याओं को भोजन, फल वितरण व पूजन कर उपहार दे रहे हैं।

Share This News :