Home > अपना शहर ,
सीवर और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थल चयन में ग्रेविटी का रखें विशेष ध्यान – कलेक्टर

ग्वालियर à¥¤ à¤…मृत परियोजना के अंतर्गत ग्वालियर शहर के लिये प्रस्तावित चार सीवर ट्रीटमेंट प्लान और एक वाटर ट्रीटमेंट प्लान के लिये संभावित स्थलों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री राहुल जैन ने कहा कि इन स्थलों का चयन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और ग्रेविटी को ध्यान में रखकर किया जाए, जिससे सीवर और पानी को ट्रीटमेंट स्थल तक सहजता के साथ पहुँचाया जा सके। 
भ्रमण के दौरान आयुक्त नगर निगम  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा, एसडीएम  à¤®à¤¹à¤¿à¤ª तेजस्वी व  à¤°à¤¾à¤˜à¤µà¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° पाण्डेय, अधीक्षक यंत्री नगर निगम  à¤†à¤° एल एस मौर्य सहित संबंधित निर्माण एजेन्सियों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने अलापुर डैम के समीप प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि 4 एमएलडी के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को अलापुर डैम की अपस्ट्रीम क्षेत्र में प्रस्तावित किया जाए। इसके लिये विक्की फैक्ट्री के समीप स्थित एनआरआई कॉलेज के पीछे स्थित ग्राम ललियापुरा की जमीन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर सीवर ट्रीटमेंट प्लान बनाने से प्लांट का ट्रीटेड वाटर नाले के माध्यम से अलापुर डैम में आसानी से पहुँच सकेगा। जिसका उपयोग खेती और किसानी के लिये किया जा सकेगा। 
इसी प्रकार दीनदयालनगर, आदित्यपुरम, गोले का मंदिर, शताब्दीपुरम क्षेत्र के निवासियों के लिये ग्राम लोहारपुरा में 8 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जायेगा। इस भूमि का भी उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। ग्राम में उपलब्ध ढ़ाई हैक्टेयर भूमि सीवर ट्रीटमेंट के लिये प्रस्तावित करने के निर्देश एसडीएम श्री पाण्डेय को दिए। इसके साथ ही गाँव में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए। 
इसके उपरांत शर्मा फार्म हाउस के समीप जलालपुर में बनाए जाने वाले 165 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्तावित स्थल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट भविष्य में विस्तार की संभावनाओं को रखकर बनाए जाएँ। इसके लिये तलवार वाले हनुमान मंदिर के समीप स्थित भूमि का अवलोकन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश राजस्व अमले को दिए। 
कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने मोतीझील वाटर सप्लाई प्लांट के समीप अमृत योजना के तहत प्रस्तावित नवीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाने की संभावनाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का तकनीकी अमला और कंसलटेंट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिये उपयुक्त भूमि तलाशें। जिसमें राजस्व अमला उनकी मदद करेगा। उन्होंने निजी भूमि को भी क्रय करने या अधिग्रहण के माध्यम से उपलब्ध कराने की संभावनायें भी व्यक्त कीं। 
आयुक्त नगर निगम  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा ने बताया कि अमृत परियोजना के तहत ग्वालियर जिले में 400 करोड़ रूपए की राशि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाईन विस्तार के लिये उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से शहर में चार ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिये अमृत योजना के तहत 330 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराई गई है, जिसमें एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी की टंकियाँ और पाइप लाईन विस्तार का कार्य कराया जाना है। यह सभी कार्य शीघ्रता के साथ पूर्ण हो सकें, इसके प्रयास तेजी के साथ किए जा रहे हैं। 

Share This News :