Home > अपना शहर ,
जीवाजी विश्वविद्यालय के विस्तार के लिये प्रस्तावित स्थल का कलेक्टर ने किया मुआयना

ग्वालियर  à¤œà¥€à¤µà¤¾à¤œà¥€ विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रस्तावित मेडीकल और इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के लिये विश्वविद्यालय को अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। इसी उद्देश्य से गुरूवार को हाईवे पर स्थित ग्राम तुरारी और अलापुर की प्रस्तावित जमीन का स्थल निरीक्षण कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन, आयुक्त नगर निगम  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा,  à¤œà¥€à¤µà¤¾à¤œà¥€ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला व रजिस्ट्रार डॉ. आनंद मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा किया गया। 
मौके पर उपस्थित लगभग 82 बीघा शासकीय भूमि निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री राहुल जैन ने राजस्व अमले को हिदायत दी कि प्रस्तावित भूमि से मुख्य सड़क मार्ग की दूरी और वन भूमि की सीमा का निर्धारण गंभीरता के साथ कर लिया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित न हो। 
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय प्रदेश के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। यूजीसी के नोम्स के अनुसार आदर्श विश्वविद्यालय के लिये 800 एकड़ जमीन की उपलब्धता होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय के वर्तमान परिसर के पास उपलब्ध भूमि में से काफी भूमि जिला प्रशासन द्वारा सड़क व अन्य विकास कार्यों के लिये ले ली गई है। जिसके परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय में प्रस्तावित नवीन मेडीकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज के लिये अतिरिक्त भूमि का आवश्यकता महसूस की जा रही है। भूमि आवंटन के लिये विश्वविद्यालय द्वारा लम्बे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र-अतिशीघ्र भूमि आवंटन किए जाने की आवश्यकता बतलाई। 
रजिस्ट्रार डॉ. आनंद मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तुरारी व अलापुर में स्थित उक्त 82 बीघा जमीन विश्वविद्यालय को आवंटित कर दी जाती है तो विश्वविद्यालय मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिये बीच में स्थित निजी भूमि को क्रय करने में भी सक्षम है। 

Share This News :