Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर

ग्वालियर à¥¤  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में रहेंगीं। श्रीमती माया सिंह 29 सितम्बर को सायं 7.30 बजे जीवायएमसी ग्राउण्ड पर प्रदेश टुडे समाचार-पत्र के गरबा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगीं। इसके साथ ही सायंकाल 8 बजे जयेन्द्रगंज चौराहा पर माता की आरती और 6 फीट की अगरबत्ती का प्रज्ज्वलन करेंगीं। नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह 29 सितम्बर को रात्रि 9 बजे रामलीला मैदान दीनदयालनगर में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगीं। 
श्रीमती माया सिंह 30 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे जीवाजी विश्विविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगीं। रात्रि 8 बजे दीनदयालनगर खेल मैदान में रामलीला मंचन एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगीं। 

 

 

Share This News :