Home > अपना शहर ,
स्वच्छता में सभी की भागीदारी आवश्यक – मंत्री पवैया

ग्वालियर।  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के उच्च शिक्षा व लोक सेवा प्रबंधन मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया ने कहा है कि शहर को साफ-सुथरा रखने का दायित्व हम सबका है। स्वच्छता को हमें अपनी आदत में लाना होगा।  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ ने गुरूवार को शब्द प्रताप आश्रम पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से यह बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने श्री पवैया के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। 
उच्च शिक्षा मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता अभियान के तहत अपने घर के आस-पास और क्षेत्र में स्वच्छता के कार्य में भागीदारी करें। इसके साथ ही आम जनों को भी स्वचछता के प्रति जागरूक करने के कार्य में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छता का सर्वेक्षण पुन: जनवरी माह में कराया जायेगा। इस सर्वेक्षण में ग्वालियर देश में अग्रणी बनें, इसके लिये हम सबको अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। 
उच्च शिक्षा मंत्री  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ ने ग्वालियर भ्रमण के दौरान तेली की बगिया, चार शहर का नाका पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में भी शिरकत की। इसके साथ ही गेंडे वाली सड़क पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम और संजयनगर तथा कांचमिल पर माता की आरती कार्यक्रम में भी अपनी भागीदारी निभाई। 
उच्च शिक्षा मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया 29 एवं 30 सितम्बर को भी ग्वालियर प्रवास पर रहकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Share This News :