Home > अपना शहर ,
भाजपा वीर दुर्गादास मंडल ने किया कन्याओं का पूजन

ग्वालियर। पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाडे के अंतर्गत भाजपा वीर दुर्गादास मंडल द्वारा आज जती की लाइन स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में विशाल कन्या पूजन एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा वीर दुर्गादास मंडल के स्वच्छता प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेदप्रकाश शर्मा ने 101 कन्याओं का फूल मालाओं से पूजन कर कन्याओं को पाठ्यक्रम सामग्री तथा स्वच्छता किट प्रदान की। इसके बाद स्वच्छता पखवाड़े के तहत शासकीय कन्या विद्यालय की दीवारों की पुताई की गई। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं के लिए जो कार्य किए हैं वो सराहनीय है। बेटी बचाओं और बेटी पढओ योजना जो पूर्व में लागू की थी आज उनके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। हम नवदुर्गा में कन्याओं का पूजन करते है। मां दुर्गा की पूजा करते हैं कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हैं। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दारासिंह सेंगर, विधायक प्रीतिनिधि मलखान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र आर्य, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राघवेंद्र तोमर, अखिलेश शर्मा, शैलेन्द्र सिकरवार, संतोष भारती, श्रीमती मालती प्रजापति, किशन हिंडोलिया सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे। 

Share This News :