Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यहां रावण बनाने के लिए सरकार देती है 5 रुपए

 à¤‰à¤œà¥à¤œà¥ˆà¤¨à¥¤ à¤¶à¤¹à¤° के अंकपात में सबसे प्राचीन रावण दहन उत्सव समिति को राज्य शासन की ओर से पांच रुपए सहयोग राशि मिलती है। रावण का पुतला तैयार करने के लिए स्टेट के समय शुरू हुई इस अनूठी परंपरा का निर्वाह 200 साल बाद भी हो रहा है।

अब राज्य शासन की ओर से यह राशि उत्सव समिति को हर साल नियम से पहुंचाई जाती है। खास बात यह भी है कि यहां दशहरे के दूसरे दिन रावण दहन होता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग एकत्र होते हैं।

अंकपात क्षेत्र के दशहरा उत्सव को सबसे प्राचीन आयोजन की मान्यता प्राप्त है। 200 साल पहले सिंधिया राजघराने की ओर निर्मोही अखाड़े को 5 रुपए रावण का पुतला तैयार करने के लिए प्रदान किए जाते थे। इस राशि में तब आसानी से पुतला तैयार हो जाता था, लेकिन अब महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है।

पुतला तैयार करने पर अब करीब एक लाख रुपए खर्च होते हैं। शेष राशि की व्यवस्था रावण दहन उत्सव समिति जन सहयोग से करती है। पूर्व में आयोजक निर्मोही अखाड़े तक सिंधिया स्टेट का प्रतिनिधि सहयोग राशि देने आता था। अब राज्य शासन की ओर से पटवारी सहयोग राशि निर्मोही अखाड़े तक पहुंचाता है। शासकीय नियमों के अनुसार पटवारी राशि देने के बाद प्राप्त कर्ता से रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी लेता है।

Share This News :