Home > अपना शहर ,
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 96 हजार से अधिक परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन

गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने के लिये केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्वालियर संभाग में 96 हजार 145 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन (गैस चूल्हे) प्रदाय किए गए हैं।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने बताया कि शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 36 हजार 539 परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। गुना जिले में 20 हजार 428, ग्वालियर जिले में 16 हजार 33, दतिया जिले में 12 हजार 737 और अशोकनगर जिले में 10 हजार 408 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

Share This News :