Home > अपना शहर ,
मोहर्रमः इमामबाड़ों में बैठ रहे ताजिये

ग्वालियर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत का पर्व शनिवार से शुरू हो गया। मातमी धुनों के बीच आज से ताजियो की स्थापना का दौर प्रारंभ हो गया है, जो दो दिन तक चलेगा। 
दस दिवसीय शहादत के इस पर्व में ताजिये के साथ-साथ हजरत इमाम हुसैन के भाई अब्बास अलम व नाल साहब की सवारी भी स्थापित होगी। शनिवार से ताजियो के स्थापना का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर मातमी धुनों के साथ ताजियो को जगह-जगह स्थापित किया गया। साथ ही जायरिन जियारत करते हुये सेहराबंदी कर अमन की दुआ मांगी। गोरखी में सिंधिया राजघराने का ताजिया धूमधाम से बैठा, वहीं कंपू दरगाह में भी ताजिये की स्थापना के साथ धार्मिक आयोजन शुरू हो गये। 

Share This News :