Home > अपना शहर ,
मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश

ग्वालियर । मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर राहुल जैन ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि त्यौहारों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। 
इसी कड़ी में जिले में पदस्थ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को वार्डवार कार्रवाई करने का दायित्व सौंपा गया है। रवि शिवहरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नगर निगम के वार्ड क्र.-1 से 10 और वार्ड क्र.-64 से 66 में मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्रवाई करने का दायित्व सौंपा गया है। 
इसी प्रकार आनंद शर्मा को नगर निगम वार्ड क्र.-11 से 20 और विकासखण्ड भितरवार, लखनलाल कोरी को नगर निगम के वार्ड क्र.-51 से 60 और विकासखण्ड घाटीगाँव, जी एस सरगैया को नगर निगम वार्ड क्र.-21 से 30 तक और विकासखण्ड मुरार, सतीश शर्मा को नगर निगम के वार्ड क्र.-31 से 40 और विकासखण्ड डबरा तथा श्रीमती निरूपमा शर्मा को नगर निगम के वार्ड क्र.-41 से 50 और वार्ड क्र.-61 से 63 में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और सेम्पलिंग की कार्रवाई करने का अधिकार प्रदान किए गए हैं। यह सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। 

Share This News :