Home > अपना शहर ,
किसानों ने सीखे केंचुआ खाद बनाने के गुर

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर में आज एक दिवसीय केंचुआ खाद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 100 से अधिक किसानों ने केंचुआ खाद बनाने के गुर कृषि विशेषज्ञों से सीखे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की निच एरिया आॅफ एक्सीलेंस परियोजना के तहत आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न गांवों से किसान आए हुए थे। इन प्रतिभागी किसानों को विशेषज्ञों ने केंचुआ खाद उपयोग के लाभ बताते हुए केेंचुआ खाद उत्पादन करने का तरीका सिखाया । इस दौरान किसानों को समुचित उर्वरक का उपयोग व कृषि मौसम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 
प्रशिक्षण में बताया गया कि किसान किस तरह से केंचुआ खाद का उपयोग करके अपनी फसल को रासायानिक खाद के आर्थिक बोझ से बचा सकते हैं साथ ही इस तरह की फसल की गुणवत्ता के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। प्रशिक्षण दल के डाॅ के के सिंह मौसम विभाग नई दिल्ली, डाॅ पी एस तोमर व डाॅ एस के त्रिवेदी वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय ग्वालियर, डाॅ यू पी एस भदौरिया सह संचालक विस्तार सेवाएं, डाॅ राजसिंह कुशवाह प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर व प्रशिक्षण समन्वयक डाॅ अखिलेश सिंह ने किसानों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Share This News :