Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री बिसेन 24 को ग्वालियर के प्रवास पर

ग्वालियर । प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री तथा प्रभारी मंत्री 24 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आयेगें। प्रभारी मंत्री बिसेन 23 सितम्बर को शाम 7.30 बजे भोपाल से जीटी एक्सप्रेस से रवाना होकर रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर आयेंगे। बिसेन 24 सितम्बर को प्रात: 9.30 बजे जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री प्रात: 11.50 बजे स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिये रवाना होंगे। 

Share This News :