Home > अपना शहर ,
स्वच्छता को अपनी आदत में डालना होगा : महापौर

ग्वालियर । भारत छोडो आंदोलन की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सम्पूर्ण देश में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत भारत को 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का संकल्प, किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत की सकल्पना की गई है। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को साइंस कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गरीबी से मुक्त भारत, स्वच्छ भारत, आतंकवाद से मुक्ता भारत, सांप्रदायिकता से मुक्त भारत, जातिप्रथा से मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संबंध में चर्चा कर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विवेक नारायण शेजवलकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने की। इस मौके पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. सरोज मोदी, विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार शर्मा, साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीपीएस जादौन सहित कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत सम्पूर्ण देश में स्वच्छता के प्रति जन जागृति लाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति और परंपरा में हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम उसे अपनी आदत में डालें। 
महापौर शेजवलकर ने कहा कि स्वच्छता के महत्व को हर आदमी जानता है। इसे जन आंदोलन बनाने का क्रम भी तेजी से किया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता में परिवर्तन आया है। इस अभियान को जन अभियान बनाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं का देश के विकास से सीधा जुड़ाव होगा। यह देश युवाओं का देश है। युवा जिस काम को  à¤ à¤¾à¤¨ लेते हैं, उसे अंजाम तक भी पहुँचाते हैं। प्रारंभ में संस्था के प्राचार्य वीपीएस जादौन ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी। 

Share This News :