Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बकरी चोर अजगर

जबलपुर। à¤¶à¤¹à¤° में बकरी चोरी की एक अजीब घटना में एक अजगर चोर निकला। आप यह पूरी कहानी जानकार हैरान हो जाएंगे। दरअसल पुराना शोभापुर इलाके में संतोष रजक की पिछले कुछ दिनों से रोज बकरियां गायब हो रही थीं। उन्हें लगा कि कोई चोर उन्हें उठाकर ले जाता है। शुक्रवार सुबह उन्होंने चोर को पकड़ने की ठान ली और बकरियों को उनके स्थान पर बांधकर छिप गए।

कुछ देर बाद एक ऐसा लगा कि एक बकरी का किसी ने नीचे से पैर पकड़ लिया है और वह गिर गई। यह देख संतोष बाहर आए और वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गए। एक अजगर उनकी बकरी को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। तुरंत ही उन्होंने अजगर को पकड़कर बकरी को छुड़वाया।

Share This News :