Home > अपना शहर ,
इन्वेस्टर्स मीट फेलः मप्र से भाग रहे हैं उघोगपति

मध्यप्रदेश में बीते कई वर्षों से इन्वेस्टर्स मीट के हीरो रहे उघोगपति अब मध्यप्रदेश में इन्वेस्ट से बच रहे हैं और अपने करार भी रदद कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान तो इन्वेस्टर्स को लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की लालफीताशाही, उघोगपतियों से गलत व्यवहार, उनकी फाइलें लटकाना, मिलने का टाइम देने में परेशान करने से कई बड़े उघोग मध्यप्रदेश में अब निवेश करने से भागने लगे हैं और दूसरे राज्यों में सुरक्षित वातावरण तलाश रहे हैं। 
जो प्रमुख उघोग घराने मध्यप्रदेश से दूर भाग रहे हैं उसमें मोदी ग्लास, अभिजीत सीमेंट, सहारा समूह, इंडिया बुल्स, वीडियोकोन समूह, मालनपुर स्टील शामिल हैं। वहीं वीडियोकोन समूह ने हाटलाइन कारखाने को खरीदने का प्लान भी छोड़ दिया है। अभी तक की इन्वेस्टर्स मीट अधिकांश कागजी साबित हुई है। इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर अधिकारी जरूर वारे न्यारे करते रहे हैं।
इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जरूर तारीफ करनी होगी कि उन्होंने इन्वेस्टमेंट के लिए जरूर भरपूर मेहनत की थी, लेकिन प्रदेश के उच्च पदों पर बैठे उघोग विभाग के अधिकारी अब उन्हें ही फेल करने पर आमदा है। उघोग मंत्री पर अन्य मलाईदार विभागों का बोझ है तो वह यहां ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में इन्वेस्टमेंट न आने से विकास चक्र बाधित हो रहा है। लेकिन सरकार के आला अफसरान फेल करने पर आमदा है। 
इसी कारण ग्वालियर चंबल अंचल में ही कई बड़े उघोगों ने अपना विस्तारीकरण भी रोक दिया हैं। 

Share This News :