Home > अपना शहर ,
दादा की सीट बनी हाईप्रोफाइल, विपक्ष से ज्यादा पक्ष की निगाह

दादा की ग्वालियर विधानसभा 2018 के लिए हाईप्रोफाइल बन गई है, क्योंकि इस पर विपक्ष के साथ-साथ घरवालों की सबसे ज्यादा निगाहें हैं। यहां से विपक्षी कांग्रेस जहां चुनाव लड़ने लिए दो खेमों में बंटी हुई है। वहीं ज्यादा मारामारी घर में ही है। सत्तारूढ़ पार्टी के ही कई नेता इस पर नजरें गढ़ाये हुये है। 
हैरानी की बात है कि ग्वालियर विधानसभा सीट 2018 समर के लिए हाईप्रोफाइल बनती जा रही है। इसकी मुख्य वजह घर की लड़ाई है। विपक्ष के नेताओं की बजाये यहां पक्ष के नेताओं से ही दादा को टक्कर मिलने वाली है। मेला के पूर्व उपाध्यक्ष से लेकर इस सीट के लिए पूर्व साडा अध्यक्ष, फूलछाप कांग्रेसी नेता सहित तमाम दावेदार है। परंतु इन सब पर केन्द्रीय मंत्रीजी के सुपुत्र रामू भैया का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। 
यहां से हर कोई भाग्य आजमाने को आतुर है। à¤†à¤—े इस सीट के लिए असंतोष भी हो तो कोई बड़ी बात नहीं। वर्षों से उपेक्षा के शिकार किसी भी हद तक चुनावी वर्ष में चले जा सकते है। अब मान मनोब्बल व आश्वासन ऐसे नेताओं को बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस में भी इस सीट के लिए गुट अभी से बन गये है। पूर्व विधायक प्रघुम्न यहां से फिर अपनी दावेदारी ठोंक रहे है। वहीं ब्राहमण नेता सुनील ने भी अपना अच्छा खासा वोट बैंक तैयार कर श्रीमंत के सामने अभी से ही दावेदारी पेश कर दी है। 

Share This News :