Home > अपना शहर ,
सोसायटियों से खाद-बीज क्यों नहीं बिका, संयुक्त पंजीयक जाँच करें : कमिश्नर

ग्वालियर । ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एस एन रूपला ने मार्फेट के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा सोसायटियों को दिए गए खाद-बीज के पैसे की वसूली सुनिश्चित करें। कमिश्नर रूपला बुधवार को मानसभागार में संभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कमिश्नर ने कहा कि ग्वालियर को 5 करोड़ रूपए का खाद-बीज मार्फेट द्वारा दिया गया है। इस पैसे को भी जिला पंजीयक सहकारिता तत्काल लौटायें। इस पर जिला पंजीयक सहकारित ने कहा कि मार्फेट से खरीदे गए खाद-बीज का विक्रय नहीं हो रहा है। सोसायटियों से खाद-बीज का विक्रय नहीं होने के मामले पर कमिश्नर रूपला ने संयुक्त पंजीयक सहकारिता कोरी को निर्देश दिए कि वे जाँच करके अगली बैठक में बतायें कि सोसायटियों से खाद-बीज क्यों नहीं बिक रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को 3 हजार 600 टन खाद दिया गया है। 
समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने बताया कि गुना में 13 करोड़, शिवपुरी ने 3 करोड़ रूपए मार्फेट को लौटाये हैं, फिर ग्वालियर खाद-बीज का पैसा क्यों नहीं लौटा रहा है। इसकी संयुक्त रजिस्टर विस्तार से इन्क्वायरी करें। 
फसल बीमा की समीक्षा करते हुए बताया गया कि एक लाख 20 हजार किसनों का बीमा होने की जानकारी है। यह फिगर और भी बढ़ सकता है। इस पर कमिश्नर ने बीमा कंपनी को अपडेट जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मौके पर कमिश्नर ने 25 प्रतिशत कम बोनी वाले क्षेत्रों के बीमा क्लेम बनाने की हिदायत भी बीमा कंपनी के अधिकारियों को दी। स्वाइन फ्लू और डेंगू मरीजों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि स्वाइन फ्लू के 74 सेम्पल लिए गए थे, इनमें से 69 की रिपोर्ट आ गई है, इसमें 26 पॉजिटिव पाए गए हैं। 
कमिश्नर ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. दीक्षित को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन की रिपोर्ट मुझे प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में मरीजों के प्रतिदिन आने, डिस्चार्ज करने, सेम्पल कलेक्शन, जाँच तथा डैथ की रिपोर्ट प्रतिदिन बताई जाए, जिससे बीमारी के घटने-बढ़ने का एनेलेसिस हो सके। 
कमिश्नर ने उद्योग विभाग सहित रोजगारमूलक योजनाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं में प्रगति लायें। किसी भी योजना में स्थिति संतोषजनक नहीं है। कमिश्नर ने पीएचई के अधीक्षण यंत्री चौधरी को बंद पड़ी 82 नल-जल योजनाओं को चालू कराने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री से ककैटो से पहसारी और पहसारी से तिघरा जलाशय में पहुँचाए गए पानी की विस्तृत जानकारी भी ली। 

Share This News :