Home > अपना शहर ,
वनोपज संघ अध्यक्ष महेश कोरी ने की राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट

ग्वालियर। म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष महेश कोरी ने 19 सितम्बर मंगलवार को नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। 
श्री कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद अध्यक्ष महेश कोरी की यह पहली सौजन्य भेंट थी। अध्यक्ष कोरी ने महामहिम को प्रदेश में लघु वनोपजों के संग्रहण एवं व्यापार के माध्यम से संग्राहकों के हित में किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों से अवगत कराया।

Share This News :