Home > अपना शहर ,
अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार अपने अधीनस्थ पटवारियों की मासिक बैठक लें – कमिश्नर

ग्वालियर ।  à¤—्वालियर संभाग के कमिश्नर एस एन रूपला ने ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए आदेश दिये हैं कि उनके जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदार अपने अधीनस्थ पटवारियों की नियमित मासिक बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की पूरी गंभीरता के साथ समीक्षा करें। 
कमिश्नर ने कलेक्टरों से कहा है कि नामांतरण, बटवारा एवं राजस्व विभाग से संबंधित अन्य प्रकरणों का समय पर निराकरण न होने का एक बड़ा मुख्य कारण यह भी है कि अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार अपने अधीनस्थों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक नहीं लेते हैं। कमिश्नर ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में एक निश्चित दिन तय कर अनिवार्य रूप से तहसील स्तर पर तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा पटवारियों की मासिक बैठक ली जाए और समय-समय पर सुविधा व आवश्यकता अनुसार इन बैठकों में कलेक्टर व अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, सहायक कलेक्टर में से कोई एक वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहें। 

Share This News :