Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने दुबे की पत्नी के निधन पर निवास पर पहुचँकर शोक संवेदना दी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ नेता मुरारी लाल दुबे एडवोकेट की धर्मपत्नि श्रीमति तारा दुबे के आसमयिक निधन पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह जी तोमर ने उनके सिटी सेंटर स्थित निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने शोक व्यक्त करते हुये दुख जताया। उन्होनें कहा भगवान इस दुख की घड़ी मे दुबे परिवार को संबल प्रदान करें।श्री तोमर ने उनकी बेटियों, श्रीमति बंदना दण्डोतिया दामाद राकेश दण्डोतिया (मुरैना) कु.श्रद्धा दुबे (एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट दिल्ली )श्रीमति दिव्या दुबे को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शरद गौतम, भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य अशोक जैन, गोरी शंकर दुबे,भाजपा सम्भागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे,भाजपा जिला ग्रामीण मीडिया प्रभारी ओ.पी.शर्मा ,प्रो.राजेन्द्र दुबे,ओमप्रकाश शर्मा,कांग्रेस नेता रवि भदौरिया भिण्ड,ब्रजेश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह घुरैया पारशेन,भाजपा नेता धर्मवीर सिंह गुर्जर गिरगाँव,अखंड अग्रवाल,अमरीश शर्मा,शयाम पाराशर,अशोक शर्मा, एल.एन.आई. पी.शुभम दुबे आदि मोजूद थे।

Share This News :