Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
PM मोदी ने जन्मदिन पर मां हीराबेन से लिया आशीर्वाद, सरदार सरोवर बांध करेंगे राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे. सबसे पहले वह गांधीनगर पहुंचे और अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया. यहां प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आस-पड़ोस के कई बच्चे भी पहुंचे.पीएम मोदी पहले भी अपने जन्मदिन पर मां से मुलाकात करके आशीर्वाद लेते रहे हैं. आज भी जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने यह परंपरा निभाई. अब वह सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करने के साथ यहां दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे.

Share This News :