Home > अपना शहर ,
कैंसर और मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर रविवार को चेंबर आॅॅफ कॉमर्स में

ग्वालियर। कैंसर और मल्टीस्पेशलिटी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को चेंबर आॅफ कामर्स में सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। इसमें दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भूरानी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उल्हास बत्रा, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ.एलएम डारलॉग, रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज अहमद, पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गुप्ता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.ओपी लखवानी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रेरणा लखनावी आदि मरीजों का परीक्षण करेंगे। 
इसका आयोजन सिंधु सोशल एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से स्व.खूबचंद लखवानी और स्व.हरीशचंद्र लखवानी की स्मृति में किया जा रहा है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर उपस्थित रहेंगे। शिविर में जांच निशुल्क की जाएंगी। साथ ही दवाओं का निशुल्क वितरण किया जाएगा।  

Share This News :