Home > अपना शहर ,
सीईओ ने आईटीएम में स्मार्ट सिटी पर प्रकाश डाला

ग्वालियर। राष्ट्रीय अभियांत्रिकी दिवस के उपलक्ष्य में आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा एक राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। विषय था ”टेक्नालाॅजी फाॅर स्मार्ट सिटी“, सेेमीनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम कमिश्नर  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ शर्मा ने द्वीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण  à¤•र किया।
इस सेमीनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआरडीई ग्वालियर के डायरेक्टर डाॅ. एम.के. दुबे, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डाॅ. मुकेश खरे एवं ग्वालियर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ श्रीमती विदिशा मुखर्जी सेमीनार में मौजूद रहे। सभी ने छात्रों को स्मार्ट सिटी पर संबोधित किया। नगर निगम कमिश्नर विनोद शर्मा ने अपने उद्बोधन में ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने में जो कई मुश्किलें है, उन पर प्रकाश डाला।
जबकि श्रीमती विदिशा मुखर्जी नेे ग्वालियर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर एक विस्तारित पावर पाॅइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने सरकार की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिनके तहत ग्वालियर शहर का स्मार्ट शहरीकरण प्रस्तावित है। सेमिनार में डाॅ. सिद्धार्थ रोकडे (मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीयूट आॅफ टेक्नोलाॅजी, भोपाल) प्रोफेसर डाॅ. मुकेश खरे (आई आई टी दिल्ली), सुजोत कुमार एक्सपर्ट लेक्चर (विशेषज्ञ व्याख्यान) दिए। 
अंत में आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी विभाग के डीन प्रोफेसर रंजीत सिंह तोमर ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित दिया। सेमीनार के सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट वितरण टी.टी. एसोसियेट्स के प्रोपाराइटर राम मोहन त्रिपाठी ने किये। इस अवसर पर आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. कमलकांत द्विवेदी, मेनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चैहान, रजिस्ट्रार ओमवीर सिंह, सेमिनार के संयोजक डाॅ. मुकेश पाण्डे, डीन डाॅ. रंजीत सिंह तोमर, डीन ऐक्डमिक्स डाॅ. बृजेश चैरसिया एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। 

Share This News :