Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया 17-18 को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में

ग्वालियर।  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के उच्च शिक्षा और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री एवं गुना-अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया 17 और 18 सितम्बर को गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री 17 और 18 सितम्बर को इन तीनों जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री पवैया 17 सितम्बर को अपरान्ह 4.30 बजे ग्वालियर से सड़क मार्ग द्वारा गुना जिले के लिये प्रस्थान करेंगे। आप रात्रि 9.30 बजे गुना पहुँचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 18 सितम्बर को मंत्री पवैया पूर्वान्ह 10.30 बजे गुना में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे मंत्री पवैया गुना से अशोकनगर के लिये प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे आप कलेक्ट्रेट अशोकनगर पहुँचेंगे, जहाँ आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। मंत्री पवैया अपरान्ह 3.30 बजे अशोकनगर से प्रस्थान कर वाया ईसागढ़ होते हुए सायं 5.30 बजे शिवपुरी विश्रामगृह पहुँचेंगे। मंत्री पवैया 6.30 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे ग्वालियर वापस आयेंगे।

Share This News :