Home > अपना शहर ,
प्लेटफाॅर्म पर मिली डेढ़ साल की मासूम बच्ची

ग्वालियर। शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर डेढ़ साल की रोती हुई मासूम बच्ची मिली है। इसे कोई शताब्दी एक्सप्रेस के समय छोड़ गया। गश्ती दल बच्ची को आरपीएफ पोस्ट पर ले गया।
जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शुक्रवार सुबह जब शताब्दी एक्सप्रेस आने वाली थी तभी आरपीएफ गश्ती दल की नजर एक मासूम रोती बच्ची पर पड़ी, जो शक्ल से अच्छे घर की दिख रही थी। जिसे उठाकर गश्ती दल ने लोगों से उसके बारे में जानकारी ली तो कोई कुछ नहीं बता पाया, जिसके बाद पुलिस उसे आरपीएफ पोस्ट ले आई। यहां आरपीएफ निरीक्षक एएस पाण्डे ने बच्ची को गोद में लेकर चाॅकलेट-चिप्त दिये तब जाकर बच्ची शांत हुई। बच्ची कौन है कहां से आई इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल आरपीएफ स्टाॅफ के लिए बच्ची खिलौना बनी हुई है। पुलिस उसके माता-पिता के इंतजार में है। 

Share This News :