Home > अपना शहर ,
एलएनआईपीई में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में शुक्रवार को 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस पखवाड़े के दौरान संस्थान परिसर में कई स्वच्छता गतिविधियां की गई। संस्थान के आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए सभी सदस्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने इस पखवाड़े में हिस्सा लिया। 
कुलपति एलएनआईपीई प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा ने छात्रों को उनके आसपास सफाई सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कुलपति प्रो. डुरेहा ने विद्यार्थियों को इस स्वच्छता पाखवाड़े का मुख्य उद्देश्य भी बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह स्वच्छता पखवाड़ा छात्रों के मध्य जागरूकता फैलाने के लिए है। यह पखवाड़ा झुग्गी क्षेत्रों, बाजार, अस्पताल, नगर निगम कार्यालयों आदि में स्वचछता के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए भी चलाया जा रहा हैं। 15 सितंबर को स्वच्छता पाखवाड़ा समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Share This News :