Home > अपना शहर ,
छत्री मैदान में रामलीला का शुभारंभ शनिवार से

ग्वालियर। श्री रामलीला समारोह समिति छत्री बाजार प्रांगण द्वारा रामलीला का शुभारंभ कल १६ सितंबर शनिवार से एक अक्टूबर १७ तक होगा। रामलीला का मंचन हरीबाबा रामकृष्ण लीला मंडल वृंदावन द्वारा स्वामी रसिक बिहारी महाराज के निर्देशन में किया जाएगा। 
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को श्री रामलीला समारोह समिति छत्री बाजार प्रांगण के अध्यक्ष विष्णू गर्ग, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल महासचिव विमल जैन ने दी। उन्होने बताया कि रामलीला के शुभारंभ के अवसर पर संभागायुक्त ग्वालियर एसएन रूपला , पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अनिल कुमार मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला की तैयारी जारी हैं। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मेें इस वर्ष आकर्षण का केन्द्र २० सितंबर को धनुष यज्ञ , लक्ष्मण परशुराम संवाद , २२ सितंबर को केवट संवाद का मंचन सावरकर सरोवर और थीम रोड पर २६ सितंबर को लंका दहन, विभीषण शरणागति , २८ सितंबर को लक्ष्मण शक्ति एवं हनुमान जी का २०० फुट ऊंचाई से संजीवनी बूंटी लाना, ३० सितंबर को रावण वध तरणी सेना वध विशाल राम रावण युद्ध चल समारोह विशेष आकर्षण झांकियों के साथ अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर रोड , घोडा चौक, दाल बाजार, नयाबाजार चौराहा , लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार, दौलतगंज , महाराज बाडा , सराफा, डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया, नई सड़क हनुमान चौराहा से होते हुए छत्री प्रांगण पहुंचेगा। उसके बाद छत्री प्रांगण में साठ फुट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। एक अक्टूबर को राज्याभिषेक आतिशबाजी होगी। रामलीला के कार्यक्रमों में १६ सितंबर को श्री गणेश स्थापना एवं नारद मोह, १७ सितंबर को मनु सतरूपा, रावण तपस्या एवं राम जन्म, १८ सितंबर को मुनि आगमन, ताड़का वध, मारीच सुभाहू उद्धार एवं अहिल्या उद्धार, १९ सितंबर  à¤•ो गंगा दर्शन, नगर दर्शन, मीना बाजार, गौरी पूजन, पुष्प वाटिका प्रसंग, २० सितंबर  à¤•ो धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, २१ सितंबर  à¤•ो कैकेई कोप, राम वनवास, निशाद मिलन, २२ सितंबर  à¤•ो केवट संवाद, चित्रकूट निवास, श्रवण कुमार की कथा, दशरथ निर्वाण, २३ सितंबर  à¤•ो भरत मिलाप , पंचवटी निवास, सूर्पणखा नासिका छेदन खरदूषण वध, २४ सितंबर  à¤•ो सीता हरण , हनुमान जन्म, २५ सितंबर  à¤•ो सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, २६ सितंबर  à¤•ो लंका दहन विभीषण शरणागति, २७ सितंबर  à¤•ो सेतु बंध, रामेश्वम स्थापना, अंगद रावण संवाद, २८ सितंबर  à¤•ो लक्ष्मण शक्ति हनुमान जी की उड़ान, २९ सितंबर  à¤•ो कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध , ३० सितंबर  à¤•ो रावध वध, तरणी सेना वध, पुतला दहन एक अक्टूबर को श्री राम का राज्याभिषेक एवं आतिशबाजी होगी। पत्रकार वार्ता में अशोक सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, रामजी मिश्रा आदि मौजूद थे। 

Share This News :