Home > अपना शहर ,
एलएनआईपीई में हिन्दी सप्ताह का शुभांरभ

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में गुरूवार को हिन्दी सप्ताह का शुभारंभ प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा (कुलपति, एलएनआईपीई) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में प्रो. विवेक पांडे (कुलसचिव एलएनआईपीई) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। 
आरंभ में एम.पी सिंह (डिप्टी रजिस्ट्रार, एलएनआईपीई) ने अतिथियों का स्वागत किया व स्वागत संबोधन दिया। सिंह ने समारोह में सभी का स्वागत किया और सभी को इस तथ्य से अवगत कराया कि क्यों हम आज के दिन ही हिन्दी दिवस मनाते हैं। सिंह ने इसके पश्चात् कुलपति प्रो. डुरेहा से समारोह को संबोधन करने का आग्रह किया। 
कुलपति प्रो. डुरेहा ने अपने संबोधन में सभी को हिन्दी दिवस की बधाई दी और कहा कि हम चाहेंगे आप सभी हिन्दी दिवस के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराए। कुलपति प्रो. डुरेहा ने सभी को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। कुलपति प्रो. डुरेहा के उपरांत कुलसचिव प्रो. पांडे का संबोधन हुआ। संस्थान में हिन्दी सप्ताह के दौरान संस्थान के आचार्यों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्रों व कर्मचारियों के मध्य हिन्दी विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

Share This News :